👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव वनखंडा में एक पेड़ पर अजगर देख ग्रामीणों में दहशत मच गई जिन्होंने वन विभाग को मामले से अवगत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि अजगर को देखकर सभी के होश उड़ गए जिन्होंने अजगर से दूर रहने में ही भलाई समझी। इस दौरान अजगर को ग्रामीणों ने पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन सफलता हाथ ना लगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव वनखंडा में एक अजगर पेड़ पर चढ़ गया। मौके से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर जब अजगर पर पड़ी तो उन्होंने अन्य ग्रामीणों को सूचित किया। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हुई जिन्होंने वन विभाग को मामले से अवगत कराया।





















