👁 2 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव वनखंडा में गुरुवार को एक विशाल अजगर निकलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। अजगर को पेड़ पर चढ़ा देख स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के पश्चात 10 फीट लंबे अजगर को पकड़ लिया। हालांकि अजगर इस दौरान किसी तरह पुन: जंगल में पहुंच गया जिसे बाद में पकड़ लिया गया। गांव वनखंडा के लोगों में दहशत की स्थिति बनी हुई है। उनका कहना है कि इस अजगर के निकलने से क्षेत्र में अन्य अजगरों के निकलने की भी संभावनाएं मजबूत हुई है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950























