
बाबूगढ़: खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ी स्कूटी, किशोरी गंभीर रूप से घायल
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में पुराने हाईवे पर बिजली घर के सामने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से आ रही स्कूटी की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान स्कूटी पर सवार नाबालिक किशोरी सड़क पर गिरकर घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि शनिवार को आलू से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बाबूगढ़ छावनी से हापुड़ के रास्ते पर जा रही थी। जैसे ही वह सिमरौली में बिजली घर के सामने पहुंची तो अचानक ट्रैक्टर-ट्राली पंचर हो गई। इसी बीच पीछे से आई बाबूगढ़ छावनी निवासी 14 वर्षीय किशोरी ट्राली से जा टकराई। सड़क हादसे के दौरान किशोरी सड़क पर गिरकर घायल हो गई जिसे पास के अस्पताल में लोगों ने भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























