
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ क्षेत्र में सोमवार को ही बारिश के दौरान जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान कुछ दुकानदारों की दुकान तक पानी पहुंच गया जिन्हें काफी ज्यादा परेशानी हुई। कुछ व्यापारियों का माल खराब हो गया। इसी के साथ राहगीरों को निकलने में काफी ज्यादा परेशानी हुई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जरा सी बारिश में ही बाबूगढ़ क्षेत्र में जगह-जगह पानी भर जाता है। तमाम दावे और वादे करने वाले लोगों की सुद्ध लेने को कोई तैयार नहीं है जिसकी वजह से उन्हें काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने स्थाई समाधान की मांग की है।
सोमवार को जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई जिसके बाद बाबूगढ़ क्षेत्र में जगह-जगह पानी भर गया। बाबूगढ़ के लोगों ने बताया कि पानी भरने से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान व्यापार भी पूरी तरह चौपट हो जाता है। व्यापारियों ने किसी तरह अपना समान बचाया। लोगों की मांग है कि इसका स्थाई समाधान निकाला जाए।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)























