
धौलाना के गांव डोमा टीकरी में पानी की टंकी का लोकार्पण
हापुड सीमन (ehapurnews.com):धौलाना विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक धर्मेश तोमर ने रविवार को जल जीवन मिशन’ के अंतर्गत ग्राम पंचायत – डोमा टीकरी (विकास खंड – धौलाना, जनपद – हापुड़) में आयोजित “जल अर्पण सेरेमनी”समारोह में मुख्य अतिथि पद से 1 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से बनी पानी की टंकी को क्षेत्रवासियों के लिए समर्पित किया।इस टंकी से ग्रामीणो को शुद्ध पेयजल मिलेगा।
समारोह में ग्राम प्रधान पंकज कुमार, जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री श्रुति शर्मा एवं अधिशासी अभियंता (उ.प्र. जल निगम ग्रामीण) पंकज कुमार ने सहभागिता की।
इस अवसर पर नागरिक प्रेमपाल सिंह, शिवकुमार चौहान, शिवकुमार राघव,सुखवीर शर्मा, ओमवीर राघव,योगेन्द्र माजरा, हरीश्चन्द,यशवीर राघव, सुखपाल सिंह,वीरपाल सिंह, जयपाल सिंह,किरनपाल सिंह, अनिल शर्मा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






















