मुरादाबाद में तैनात बाबूगढ़ निवासी सिपाही की उपचार के दौरान मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव कन्हैया कल्याणपुर निवासी 39 वर्षीय पवन पुत्र किशन लाल की पिलखुवा के अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पवन उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था जिसकी ड्यूटी फिलहाल मुरादाबाद के थाना पाकबाड़ा में थी। काफ़ी समय से पवन को लीवर की बीमारी से जूझना पड़ रहा था। छुट्टी पर आने के बाद स्वजनों ने उसे पिलखुवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां शुक्रवार की शाम को अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार में मातम छाया हुआ है। पवन उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर 2011 में भर्ती हुए थे।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























