बाबूगढ़: थाना प्रभारी ने लिया कांवड़ मार्ग का जायजा
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए बाबूगढ़ क्षेत्रांतर्गत श्री श्यामेश्वर शिव मंदिर, छपकोली रोड, बाबूगढ़ छावनी आदि क्षेत्रों का जायजा लिया तथा कांवड़ यात्रा मार्गों पर लगे कैमरे और डीवीआर का निरीक्षण कर सुरक्षा के मद्देनज़र संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।
बाबूगढ़ के थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने शनिवार को पुलिस बल के साथ क्षेत्र का जायजा लिया और कांवड़ियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी आदि का निरीक्षण किया और संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। शिव भक्तों की सुविधा और उनकी सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन जरा भी लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है। इसी क्रम में थाना प्रभारी ने क्षेत्र का जायजा लिया।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























