हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने पुलिसकर्मियों के साथ कावड़ यात्रा के मद्देनजर एक बैठक का आयोजन किया। संबंधित पुलिस कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हुड़दंगियों पर पुलिस नकेल कसे और शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाए। इस दौरान शासन द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने कहा कि कावड़ शिविर के आसपास बिजली के तार ना हो. संबंधित विभागों से पुलिस संपर्क में रहे। इसी के साथ पुलिस ने कहा कि लोगों को समझाया जाए कि अफवाहों पर ध्यान ना दें। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























