
👁 0 views Views
बाबूगढ़: पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने बाबूगढ़ के मेन चौराहा पर सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों के विपरीत सड़क पर चल रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका चालान किया। बाबूगढ़ के थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ सड़क पर उतरे और उन्होंने वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान कागजात आदि को चेक किया और नियम विरुद्ध सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की। बाबूगढ़ थाना प्रभारी का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Raymond फैशन स्टोर लेकर आए हैं 10-15 % तक का डिस्काउंट: 8791513811 || R. K. PLAZA, RLY ROAD, हापुड़



























