हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के उपेड़ा पर राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के किनारे स्थित सर्विस रोड पर सोमवार की रात को अचानक एक आजकर आ गया। अजगर को देखकर वाहन सवारों ने तुरंत अपने वाहनों को रोका। जब अजगर सड़क किनारे चला गया तो वाहन सवार आगे बढ़े। हाईवे पर अजगर को देखकर सभी के होश उड़ गए जिन्होंने अजगर का वीडियो बना लिया।
जानकारी के अनुसार मामला सोमवार की रात का है जब कुछ बाइक सवार जैसे ही उपेड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 के किनारे स्थित सर्विस रोड पर पहुंचे तो सड़क पर एक अजगर रेंगता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद वाहन सवारों ने अपने वाहन को रोका और अजगर के सड़क किनारे पहुंचने का इंतजार किया। जैसे ही अजगर सड़क किनारे पहुंचा तो आवागमन शुरू हुआ। इन दिनों अजगर निकलने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























