
बाबूगढ़: लूट की सूचना पुलिस जांच में निकली फर्जी
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव उपेड़ा में दिनदहाड़े हुई महिला के साथ लूट का मामला पुलिस जांच में फर्जी निकला है। पुलिस ने मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। कपिल कुमार पुत्र सुरेंद्र निवासी गांव उपेड़ा ने पुलिस को फर्जी लूट की सूचना दी थी। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो किसी संदिग्ध की पुष्टि नहीं हुई जिसके बाद पुलिस ने कपिल से पूछताछ की तो जांच में सभी कुछ स्पष्ट हो गया।
पुलिस के अनुसार सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी बाबूगढ़ मय पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर जांच/छानबीन करने पर घटना संदिग्ध प्रतीत हुई तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चैक करने पर घर में किसी बाहरी व्यक्ति के आने-जाने के भी कोई पुष्टिकारक साक्ष्य नहीं पाये गये।
आवेदक कपिल कुमार उपरोक्त को विश्वास में लेकर पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि उसके पिता ने वर्ष 2021 में ग्राम प्रधानी का चुनाव लडा था, जो वह हार गया था जिस कारण हम पर करीब 8-9 लाख रुपये का कर्जा हो गया था, कर्जदार बार-बार अपने रुपये मांग रहे थे। मेरी मां गांव की सुमन नाम की महिला के साथ स्वयं सहायता समूह चलाती है। दिनांक 30.07.2025 को हम लोग गांव उपैडा की इंडियन बैंक से 1,10,000/- रुपये निकालकर लाये थे, जिसमें से 90 हजार रुपये हमने समूह अध्यक्ष सुमन को दे दिये थे, बाकि बचे 20 हजार रुपये अपने खर्चे के लिये अपने घर ले आये थे, घर पर आते समय मेरे मन में लालच आ गया और कर्ज देने वालों की सहानुभूति पाने के लिए के लिये षड़यंत्र रचा कि आज-कल चोरों की अफवाह चल रही है, क्यों न चोरी की सूचना दे दी जाये। इसलिए मैंने घर पर आकर घर का सामान अस्त व्यस्त कर दिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर गांव के आस-पास के काफी लोग आ गये, जिनके बहकावे में आकर मैंने झूठी सूचना पुलिस को दे दी थी। कपिल कुमार उपरोक्त ने भविष्य में पुनः ऐसा कृत्य न करने एवं क्षमा मांगते हुए माफीनामा प्रस्तुत किया है। पुलिस द्वारा शिकायतकर्ता को सख्त हिदायत दी गयी है कि भविष्य में उसके द्वारा इस प्रकार की पुनरावृत्ति की जाती है तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























