👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर के कंपोजिट विद्यालय में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिससे माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति से जुड़े गानों पर नृत्य भी किया। इसके पश्चात छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया और उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान स्कूल का समस्त स्टाफ, अभिभावक आदि उपस्थित रहे।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























