👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में स्थित केंद्रीय विद्यालय इबीएस बाबूगढ़ में मंगलवार को कक्षा एक के छात्रों का तिलक कर उनका स्वागत किया गया। स्कूल पहुंचे छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला जिन्हें स्टेशनरी, किताब आदि वितरित की गई। विद्यालय की मुख्य अध्यापिका रितु शर्मा ने बताया कि विद्यालय की कक्षा एक में 80 छात्रों के एडमिशन हुए हैं जिनका मंगलवार को स्वागत किया गया।
रितु शर्मा ने कहा कि कक्षा 1 और 2 के छात्रों को होमवर्क नहीं दिया जाता बल्कि खेल-खेल में ही उन्हें काफी कुछ सिखाया जाता है। इस दौरान स्कूल पहुंचे छात्रों में सेल्फी पॉइंट को लेकर उत्साह नज़र आया।






















