बाबूगढ़: ट्रेन की चपेट में आने से गोंडा निवासी युवक की मौत










बाबूगढ़: ट्रेन की चपेट में आने से गोंडा निवासी युवक की मौत

हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित गजालपुर के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर सोमवार को एक युवक का शव पड़ा देख क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना पर बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान कर ली है।

सोमवार की सुबह करीब 9 बजे सूचना प्राप्त हुई कि काली नदी ग्राम गजालपुर दिल्ली से लखनऊ जाने वाले रेलवे ट्रैक  पिलर नंबर 98/31 से 98/30 के बीच एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन से रन ओवर हो गया है। सूचना पर मौके पर रेलवे पुलिस और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। मृतक की जेब मे मिले आधार कार्ड के अनुसार उसकी पहचान 29 वर्षीय अनिल पुत्र मिट्ठूलाल निवासी ग्राम सराय जरागर जिला गोंडा के रूप में हुई जिसकी जेब से दिल्ली से लखनऊ जाने की रेलवे टिकट भी प्राप्त हुई है। मृतक के परिजनों से सम्पर्क कर पुलिस ने मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

AC सर्विस, अंडरग्राउंड इंस्टॉलेशन के संपर्क करें गोयल इलेक्ट्रॉनिक से: 9758162424









  • Related Posts

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला तगासराय में हुई मारपीट के बाद घायल हुई महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिससे परिवार…

    Read more

    चाकूबाज थमा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
    चाकूबाज थमा

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं
    error: Content is protected !!