
बाबूगढ़: यूरिया की कालाबाजारी के मामले में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने यूरिया की कालाबाजारी के मामले में कार्रवाई करते हुए जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में सोनू और प्रिंस के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश की शिकायत के अनुसार 14 मई की शाम करीब 6:00 मिली सूचना के आधार पर उपेड़ा फ्लाईओवर के पास छापामारी की गई। इस दौरान एक लोडर से 50 कट्टे यूरिया उतारा जा रहा था। जांच में सामने आया कि यूरिया अवैध रूप से खरीदा गया था और उसका उपयोग कृषि के बजाय प्लाईवुड उद्योग में किए जाने की तैयारी थी। कार्रवाई के दौरान मामले में सोनू और प्रिंस की संलिप्ता सामने आई। अधिकारी का कहना है कि दोनों ने उस समय एक माह के भीतर प्लाईवुड फैक्ट्री में यूरिया के डायवर्सन का पर्दाफाश करने और जांच में सहयोग देने का आश्वासन दिया था लेकिन बाद में उन्होंने कोई सहयोग नहीं किया जिसके बाद पुलिस ने मामले में जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788

























