
ओवरलोड बस ने पिकअप में मारी टक्कर, मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित निजामपुर ओवरब्रिज पर सड़क किनारे खराब खड़ी पिकअप को पीछे से आ रही ओवरलोड बस ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। हादसे में पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह है कि दुर्घटना में कोई जानहानी नहीं हुई।
बुगरासी के रहने वाले शफीक अहमद ने पुलिस को बताया कि 9 जुलाई की तड़के करीब 3:00 उनकी पिकअप nh9 पर निजामपुर ओवर ब्रिज के पास पिकअप खराब होकर खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से बस आई और पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867
























