
बाबूगढ़: एक दर्जन दबंगों ने युवक को पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित राजाजी ढाबे पर 12 आरोपियों ने मिलकर एक युवक को बेरहमी से पीटा जिसकी वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
जनपद संभल के असमोली के गांव मंसूरपुर के अदीब ने बताया कि 31 मई की रात वह बाइक पर मुरादाबाद से दिल्ली जा रहा था। उसने राजा जी ढाबा पर बाइक रोकी तभी 12 युवकों ने उसे घेर लिया और गली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित बार-बार आरोपियों से छोड़ने की मिन्नतें करता रहा लेकिन आरोपियों ने उसे जमकर पीटा। पुलिस मामले की जांच कर ही है।
कस्टम टेलरिंग के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926






















