एचपीडीए में तैनात बाबू मिठाई के नाम पर मांगता है रिश्वत
#IncomeTax #ED
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण का बुल्डोजर वैसे तो अवैध निर्माण पर जमकर गरजता है लेकिन प्राधिकरण के बाबू ही बेधड़क होकर रिश्वत मांगते हैं। यह रिश्वत मिठाई के नाम पर मांगी जाती है। एचपीडीए के संपत्ति विभाग में तैनात एक बाबू जमकर रिश्वत की मांग करता है। इंकार करने पर देख लेने की बात कहता है। पान खाने के शौकीन इस बाबू को किसी का खौंफ ही नहीं है। बैनामा कराने से पहले कागजात हाथों में आने पर ही इनकी फरमाईश शुरु हो जाती है जो रजिस्ट्रार कार्यालय में पहुंचकर खुलेआम रिश्वत की मांग करता है। यदि कुछ सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जाए तो बाबू की नीयत सभी के सामने आ जाएगी।
बता दें कि यदि आप कोई सम्पत्ति एचपीडीए से खरीदते हैं तो विभाग को पैसा चुकाने पर रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामा होता है। इसके लिए अक्सर समपत्ति विभाग के बाबू ही बैनामा कराने जाते हैं। उन्हीं में से एक बाबू रिश्वतखोर है जो फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर मिठाई मांगता है। यदि बाबू की संपत्ति की जांच हो तो बहुत कुछ हाथ लग सकता है।
GPS लगाएं गाड़ी चोरी होने से बचाएं: 8979003261

























