
बाबा राम रहीम के अनुयायियों ने किया 15 यूनिट रक्तदान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बाबा राम रहीम सिंह के 59 वे जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हापुड़ डेरा अनुयायियों ने देवनन्दिनी ब्लड बैंक में जाकर स्वेच्छा से थैलीसीमिया, असहाय और जरूरतमंद व आपातकालीन अवस्था में मरीजों को ब्लड की आवश्यकता की पूर्ति करते हुए 15 यूनिट रक्तदान किया।
डेरा अनुयायियों का कहना है कि यह उनका पहली बार नहीं किसी का 4 बार, 10 बार तो किसी का 25 बार से भी अधिक अपने जीवन में रक्तदान कर चुके है और यह सब प्रेरणास्त्रोत बाबा राम रहीम द्वारा चलाए गए कार्यों की अंतर्गत रहकर ही मिल पाई है, जिससे हम इस जरूरी सेवा दान के लिए जागरूक हो पाए। इस मेगा रक्तदान की शुरुआत इलाही नारा ” धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा” बोलकर ब्लॉक जिम्मेवार प्रणव गर्ग इन्सा द्वारा लगाकर की गई। रक्तदान का उत्साह अनुयायियों में इतना था कि चाहे कोई उम्र में बड़ा हो या छोटा… हर किसी का बस यही कहना था कि कैसी भी करके हमारा भी ब्लड डोनेट कराया जाए लेकिन चिकित्सीय प्रणाली का पालन करते हुए स्वस्थ व्यक्ति द्वारा ही रक्तदान कराया गया। इस अवसर पर डॉ० मनोज इन्सा, सत्यपाल इन्सा, सूरज इन्सा, विपिन इन्सा सहित 20 की संख्या में रक्तदाता मौजूद थे।
देवनन्दिनी ब्लड बैंक से डॉ० शिव कुमार द्वारा जन्मदिवस को डेरा अनुयायियों द्वारा इस तरह मनाने के तरीके की भूरी भूरी प्रशंसा की, उन्होंने बताया कि आज जब इमरजेंसी के समय ब्लड की जरूरत पड़ने पर अपने सगे संबंधी भी काम नहीं आ पाते, ऐसे में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख द्वारा चलाई गई यह कार्य शैली समाज के लिए जागरूक और स्वस्थ होने का साफ संदेश है, ऐसे में रक्तदाता ना केवल रोगी की जिंदगी को बचा रहा है बल्कि अपने स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मददगार साबित हो रहा है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068


















