
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आजाद समाज पार्टी के जिला कार्यालय टीचर कॉलोनी में व्यवस्था परिवर्तन दिवस मनाया गया। 4 जून को चंद्रशेखर आजाद के सांसद बनने पर पार्टी ने हर साल 4 जून को व्यवस्था परिवर्तन दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष सुनील कुमार मंत्री ने अपने विचार रखें। वही आजाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शिरीष मुख्य अतिथि रहे। वही वीरेंद्र कुमार शिरीष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी के विचारों और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को रात दिन मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। वही 4 जून से बिजनौर से शुरू हो रही सत्ता परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को कल मेरठ पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मंत्री, प्रदेश कौर कमेटी के सदस्य मुकेश लोधी, प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य मोहम्मद समीर, भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह, लीगल सेल के जिला अध्यक्ष अरुण मसंद, प्रताप सिंह, विधानसभा अध्यक्ष राकेश मसंद, सचिन निम, प्रमोद कुमार, मनोज कर्दम, उमेश शंकर साजन, वासु, अमरजीत, मनवीर सिंह, शिवम, अशोक कुमार, नसीम इदरीसी, सद्दाम हुसैन, खालिद कुरैशी, गौतम कुमार, रिजवान, शैंकी जाटव, वीर सिंह, रिजवान, संदीप कुमार एडवोकेट, प्रीतम प्रजापति, सचिन कुमार, सुरेंद्र उर्फ लाला, देवेंद्र, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे l























