
बाबूगढ़: फंदे से लटकी मिली लाश की हुई पहचान
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में नए हाईवे के पास स्थित जैन शिकंजी के समीप खेतों में एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर बाबूगढ़ पुलिस, फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान 38 वर्षीय दिनेश चंद्र पांडे पुत्र गोसाई दत्त निवासी सिमकुना बागेश्वर उत्तराखंड के रूप में हुई है। मृतक के पास रखें बैक की तलाशी ली गई तो उसमें व्यक्ति के मेडिकल के पर्चे, कुछ दवाई मिली हैं। बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को सूचित कर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि खेतों में एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका है जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले से अवगत कराया।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264

























