
पिता-पुत्र के बीच 40 बीघा जमीन को लेकर चल रहा था विवाद: हिस्ट्रीशीटर पिता ने देहरादून निवासी साथी के साथ मिलकर की थी बेटे की हत्या
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ जनपद के थाना खरखौदा क्षेत्र स्थित पांची अंडरपास से बरामद हुए थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव दोयमी निवासी तुषार त्यागी हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक तुषार त्यागी के पिता और उनके देहरादून निवासी साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 40 बीघा जमीन के चक्कर में पहले बेटे ने पिता की हत्या करने की सुपारी दी। इसके बाद हिस्ट्रीशीटर पिता ने अपने बेटे की हत्या की साजिश रची और उसे मौत के घाट उतार दिया। आई बताते हैं क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि पिता-पुत्र के बीच लंबे समय से 40 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिस संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। वह हिस्ट्रीशीटर सुंदर की मां और पत्नी के नाम दर्ज बताई जा रही है। मृतक बेटा तुषार संपत्ति का कुछ हिस्सा बेचकर व्यापार करना चाहता था, जबकि हिस्ट्रीशीटर पिता इसके विरोध में था। इसके बाद बेटे तुषार ने अपने हिस्ट्रीशीटर पिता सुंदर त्यागी की हत्या की साजिश रची और पिता की हत्या के लिए 10 लाख रुपए की सुपारी दी थी। वहीं, दूसरी तरफ हिस्ट्रीशीटर पिता सुंदर त्यागी को बेटे द्वारा हत्या की साजिश रचने की भनक लग गई थी। इसके बाद पिता ने अपने बेटे की हत्या की साजिश रची। पिता ने अपने देहरादून निवासी साथी अमित उर्फ वेदवान को बुला लिया।
बता दें कि 1 जून की रात मेरठ जिले के थाना खरखौदा क्षेत्र स्थित पांची अंडरपास के पास एक स्कॉर्पियो कार में 27 वर्षीय थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव दोयमी निवासी तुषार त्यागी का शव मिला था। गाड़ी में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। वहीं वारदात के बाद से परिवार में कोहरामे मच गया था। मृतक तुषार त्यागी की बहन ने कोतवाली हापुड़ नगर के मोहल्ला त्यागी नगर के अरविंद त्यागी उर्फ बिट्टू और दोयमी के तरुणकांत त्यागी समेत कुछ अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन मामला तो कुछ और ही निकला जब पुलिस ने जांच की तो सामने आया की हत्या के समय मृतक तुषार के साथ उसके हिस्ट्रीशीटर पिता सुंदर त्यागी और देहरादून निवासी साथी अमित उर्फ वेदवान मौजूद था। दोनों ने रची साजिश के तहत मृतक तुषार को खाना देने के बहाने बुलाया। इसके नाद हिस्ट्रीशीटर पिता सुंदर त्यागी ने अपने साथी के साथ मिलकर अपने बेटे तुषार त्यागी को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को गाड़ी में छोड़कर वहां से फरार हो गए।
थाना देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार का कहना है कि मेरठ जनपद की पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर पिता सुंदर त्यागी और उसके साथी देहरादून निवासी अमित उर्फ वेदवान को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान पिता ने अपने बेटे की हत्या करना स्वीकार किया।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846
























