हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आयुष्मान कार्ड को लेकर लोगों में तरह-तरह के भ्रम हैं। ऐसे में हापुड़ के सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 26 दिसंबर से शुरू हुआ अभियान 10 जनवरी 2024 तक चलेगा। इस विशेष अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं जिसके भी राशन कार्ड में छह या उससे अधिक डिजिट हैं तथा जिनके राशन कार्ड में 60 वर्ष की आयु के लोग हैं उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। विशेष अभियान के तहत एप्प के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं जोकि सीएचसी, शहरी प्राइमरी हेल्थ सेंटर के साथ-साथ कोटेदारों द्वारा भी बनाए जा रहे हैं। पात्र लोग आशा या एएनएम के माध्यम से भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। विशेष अभियान के दौरान लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और अपना आयुष्मान कार्ड बनवा रहे हैं।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483






















