
हापुड के अस्पतालो में चला अग्नि सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):महानिदेशक अग्निशमन तथा आपात सेवा मुख्यालय लखनऊ के आदेशानुसार लागू स्कीम नं-03 के क्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी जनपद हापुड़ महोदय के निर्देशन में समस्त अग्निशमन केंद्रों द्वारा मंगलवार को हापुड जनपद के अस्पतालों,नर्सिंग होम में अभियान चलाकर अग्नि सुरक्षा संबंधी फायर ऑडिट, अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता की सुनिश्चितता एवं प्रशिक्षण एवं मोकड्रिल/ ईवैक्यवैशन ड्रिल आदि का आयोजन किया गया I जिसमें हापुड़ के ब्लूम हॉस्पिटल व एटमॉस हॉस्पिटल गढमुक्तेश्वर में अंबे हॉस्पिटल गढ़मुक्तेश्वर व देवनंदनी हॉस्पिटल और पिलखुवा में सिद्धिविनायक अस्पताल व जे.डी.अस्पताल आदि सम्मिलित रहे जहाँ भवनों में कार्यरत प्रबंधन/कर्मियों को अग्नि से बचाव के उपाय बताए I अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गयी I साथ ही पर्याप्त अग्निशमन व्यवस्था और निकास मार्ग सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया तथा अग्निदुर्घटना के दौरान कैसे स्वयं और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाले इस संबंध में भी बताया गया इसके साथ सभी संस्थानों के प्रबंधन को अग्नि सुरक्षा के समस्त उपायों को स्थापित और कार्यशील रखने हेतु भी निर्देशित किया तथा नजदीकी अग्निशमन केंद के संपर्क नंबर का भी प्रचार प्रसार किया गया और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल अग्निशमन केंद्र को सूचना देने हेतु अवगत कराया गया I
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559

























