
नलकूपों को निशाना बनाने वाले तीन चोरों से ऑटो व विद्युत मोटर बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव छपकोली से अलीपुर जाने वाले रास्ते से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने परविंदर पुत्र राजाराम निवासी ग्राम काकर हसनपुर थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़, बिट्टू पुत्र विजय सिंह और प्रशांत पुत्र लखमी सिंह निवासीगण गांव अयादनगर दक्षिणी थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से पुलिस ने 7.50 हॉर्स पावर की एक विद्युत मोटर भी बरामद की है। साथ ही एक ऑटो भी पुलिस ने आरोपियों से बरामद किया है। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने कुछ किसानों के स्टार और मोटर को चोरी किया था जिसके बाद वह और भी सामान चोरी करने के फिराक में थे जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788

























