
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में अतुल पुत्र योगेंद्र की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह गांव गालंद पहुंचे जहां उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और ग्रामीणों व परिजनों को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसपी हापुड़ कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस फोर्स मामले के खुलासे में लगा हुआ है और पीड़ित परिवार को जल्द ही न्याय मिलेगा।
आपको बता दें कि अतुल सोमवार की रात करीब 11:45 बजे कार में सवार होकर अपने साथी अशोक के साथ घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव गालंद पहुंचा तो आरोपियों ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक कर गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने मंजीत, बृजमोहन, श्रीपाल, भाजपा जिला मंत्री नवीन तोमर समेत चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। परिजनों ने आरोपियों के एनकाउंटर तक की मांग उठाई। हापुड़ एसपी गांव पहुंचे जिन्होंने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264

























