
CBSE XII RESULT: राशि त्यागी ने 95% व मुस्कान ने 91% अंक हासिल किए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): CBSE ने बुधवार को कक्षा 12वीं के परिणाम भी जारी कर दिए जिससे छात्रों का इंतजार खत्म हुआ। हापुड़ के इंद्रलोक कॉलोनी निवासी तरुण कंसल की पुत्री मुस्कान कंसल ने कक्षा 12वीं में 91% अंक हासिल किए हैं। कॉमर्स क्षेत्र से उन्होंने श्रीमती ब्रह्मा देवी बालिका विद्या मंदिर से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की है। वहीं हापुड़ के गांव असौड़ा की रहने वाली राशि त्यागी पुत्री अतुल त्यागी ने कॉमर्स में 12वीं कक्षा में 95% अंक हासिल किए हैं। राशि त्यागी भी श्रीमती ब्रह्मा देवी बालिका विद्या मंदिर की छात्रा हैं। दोनों छात्रों को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846

























