
घर में मौजूद अकेली महिला से दुष्कर्म का प्रयास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। महिला ने मामले में मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।
मामला सोमवार की सुबह करीब 7:30 बजे का है जब महिला मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गई थी। उनकी बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान रवि नाम का एक लड़का जबरन घर में घुस आया और पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर आरोपी फरार हो गया। पड़ोसियों ने 112 डायल कर पुलिस को मामले से अवगत कराया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























