
B.Ed की परीक्षा में नकल करते तीन छात्र पकड़े
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी डिग्री कॉलेज में B.Ed की परीक्षा में मॉडल पेपर से नकल करते तीन छात्र पकड़े गए। इसके बाद तीनों छात्रों की सूचना विश्वविद्यालय को दी गई है। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर नवीन चंद्रन ने बताया कि मॉडल पेपर के पन्नों के साथ नकल करते हुए छात्रों को पकड़ा गया जिसकी सूचना यूनिवर्सिटी को भेज दी गई है।
हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में b.Ed की परीक्षा में सुबह की पाली में 549 छात्रों में से 522 छात्र उपस्थित थे। आंतरिक गुणन दस्ते ने जब निरीक्षण किया तो तीन छात्रों की तलाशी ली गई जिनके पास से मॉडल पेपर के पर्चे बरामद हुए। हाथ पर भी नकल लिखी थी। तीनों की कॉपियों को सील कर दिया गया।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922
























