👁 2 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के एक गांव में कुछ लोगों ने महिला के साथ घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने जब घटना का विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला 22 जुलाई का है जब एक महिला घर में मौजूद थी। तभी कुछ लोग घर में जबरन घुस आए। महिला का आरोप है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। थाना देहात प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540























