लोन दिलाने के बहाने ठगी का प्रयास, आप भी रहे सावधान










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित मौहल्ला शक्तिनगर निवासी संदीप कुमार से एक व्यक्ति ने फोन पर खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बता ठगी का प्रयास किया। 11 दिसंबर 2025 को उनके मोबाइल फोन नंबर पर एक व्यक्ति का कॉल आया जिसने खुद को फाइनेंस कर्मचारी बताया। लोन दिलाने की बात कही। इसके बाद 13 दिसंबर को व्यक्ति ने दोबारा लोन स्वीकृति के लिए उनसे आधार, पैन व पासबुक की मांग की। 27 दिसंबर को उनके मोबाइल नंबर पर अनजान नंबर से कॉल आया। व्यक्ति ने अपना नाम राहुल बताते हुए वेरिफिकेशन के लिए मकान के साथ उनकी फोटो खींचने की ज़रूरत बताया। 29 दिसंबर को उसने घर पहुंचकर मकान के साथ फोटो भी खींच लिया। वेरिफिकेशन लोन का मैसेज भी आ गया। इसी दौरान आरोपी ने बताया कि उनके खाते में लोन के रुपए भेजे जा रहे हैं। यह बात कह कर उनसे ओटीपी भी पूछा। आरोपी ने शाम तक लोन के रुपए खाते में आने का भरोसा दिलाया लेकिन खाते में कोई रुपए नहीं आया। ठगी के प्रयास के मामले में पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।








  • Related Posts

    मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईटी से स्थित मून बेवरेज कंपनी के दो प्रमुख प्लांट पर ईडी और आयकर…

    Read more

    रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकान बंद कराने की मांग

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र के गांव बडौदा सिहानी के रहने वाले आरफीन अहमद राणा ने राष्ट्रपति के नाम एक पत्र लिखकर रमजान…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

    मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

    रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकान बंद कराने की मांग

    रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकान बंद कराने की मांग

    बाजार जा रही महिला से कुंडल ठगे

    बाजार जा रही महिला से कुंडल ठगे

    फुलेरा दूज पर्व मनाया

    फुलेरा दूज पर्व मनाया

    छोटा हाथी वाहन की चपेट में आने से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की मौत

    छोटा हाथी वाहन की चपेट में आने से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की मौत

    पिलखुवा: सड़क पर मोबिल आयल गिरने से फिसलने लगे वाहन

    पिलखुवा: सड़क पर मोबिल आयल गिरने से फिसलने लगे वाहन
    error: Content is protected !!