घर में घुसकर किया हमला, मुकदमा दर्ज












घर में घुसकर किया हमला, मुकदमा दर्ज

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक घर में चार आरोपियों ने घुसकर व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अच्छेजा की रिजवाना ने बताया कि उसके जेठ औसाफ, तस्लीम, सुहेब और मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के शाहजहांपुर का सुहेल उसके घर में घुस आए। विरोध पर आरोपियों ने पति के साथ गाली-गलौज कर अभद्रता की। इसी बीच चारों ने पति पर हमला कर दिया। हमले के दौरान आंख व सिर में गंभीर चोट लगने से पति लहूलुहान हो गया। पति के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे जिन्हें देखकर आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने लोगों की मदद से पति को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि घायल की आंख के ऊपर टांके आए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अब आप भी जीत सकते हैं बोट कंपनी की तरफ से एग्जीक्यूटिव गिफ्ट हैंपर, जानने के लिए संपर्क करें: 9045905354 Anmol saxena







  • Related Posts

    दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी

    🔊 Listen to this दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ का दौमी धनोरा मार्ग व दौमी असौड़ा मार्ग अवैध कालोनियों का सबसे बड़ा अड्डा बना है जहां…

    Read more

    पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी

    🔊 Listen to this पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर टोलककर्मी और कार…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी

    दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी

    पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी

    पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस

    फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में हापुड़ नगर पालिका कर्मियों समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

    फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में हापुड़ नगर पालिका कर्मियों समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

    शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान

    शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान

    चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक

    चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक
    error: Content is protected !!