हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव अनूपुर डिबाई में रहने वाले मां बेटे ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसे देखकर आरोपी भाग खड़े हुए। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मामला गुरुवार का है जब दिलजहां अपने घर की नींव निकाल रही थी। इस दौरान उसका बेटा भी मौजूद था। तभी गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और अभद्रता करने लगे जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने मां-बेटे के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






















