एएसपी ने दिया व्यापारियों को सुरक्षा का आश्वासन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में हापुड जनपद के व्यापारियों के साथ सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक आयोजित की। अपर पुलिस अधीक्षक ने बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर उनसे सुझाव मांगे गए एवं अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत अपने-अपने प्रतिष्ठानों के अन्दर-बाहर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने एवं कैमरों को 24 घंटे सुचारू रूप से चालू रखने के लिए प्रोत्साहित किया।व्यापारियो ने अतिक्रमण व ट्रैफिक जाम की समस्या को भी उठाया। बैठक में ललित अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, संजय डाबर आदि व्यापारी उपस्थित थे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700






















