
विश्व गौरैया दिवस पर घर-घर लगेंगे कृत्रिम गौरैया घर
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गौरैया संरक्षण में जुटी गौरैया की उड़ान टीम ने एक का बड़ा संकल्प लिया है,टीम विश्व गौरैया दिवस पर हापुड की बीएस एन एल कॉलोनी को ‘गौरैया कॉलोनी बनाएगी,यानि कि गौरैया संरक्षण हेतु घर-घर कृत्रिम घर लगाए जाएंगे।
यह टीम गत 8 वर्षों से पर्यावरण और पक्षी संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय रह कर कार्य कर रही है। यह टीम इस बार BSNL कॉलोनी को ‘गौरैया कॉलोनी’ के रूप में विकसित करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
कॉलोनी निर्माण अभियान:
टीम का मुख्य उद्देश्य गौरैया को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है। इसके तहत ‘कॉलोनी निर्माण अभियान’ चलाकर चिह्नित क्षेत्रों के प्रत्येक घर में लकड़ी के बने कृत्रिम घर निशुल्क लगाए जाते हैं। टीम का मानना है कि शहरीकरण के कारण गौरैया के प्राकृतिक घोंसले खत्म हो रहे हैं, जिन्हें इन कृत्रिम घरों के माध्यम से वापस लाया जा सकता है।
इससे पूर्व टीम के अथक प्रयासों से आवास विकास कॉलोनी, श्रीनगर और इंद्रलोक कॉलोनी ,शिवपुरी आदि को सफलतापूर्वक ‘गौरैया कॉलोनी’ बनाया जा चुका है। अब इसी कड़ी में BSNL कॉलोनी के प्रत्येक घर पर लकड़ी के कृत्रिम घर लगवाए जाएंगे, जिससे वहां गौरैया की चहचहाहट दोबारा सुनाई दे सके।
इस पुनीत कार्य में बच्चों का उत्साह देखते ही बनता है, जो टीम के साथ मिलकर इन घोंसलों के वितरण और स्थापना में मदद करते हैं। इस अभियान को सफल बनाने में दिनेश ठाकुर, उनकी पत्नी डॉ. रेणु देवी, प्रीति यादव, चारु यादव, तान्या यादव,शीतल सैनी, अनन्या, दक्षिता सिंह और नीरव भार्गव, लक्की वंश ,रिया का विशेष और सराहनीय सहयोग रहता है।
टीम ने नागरिकों से अपील की है कि वे गौरैया दिवस पर अपने घरों में दाना-पानी रखें और इन नन्हे पक्षियों के संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788






























