
सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस का आयोजन
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): गत वर्षों की तरह शनिवार को सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस का आयोजन बाबूगढ़ केंट में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जी ओ सी पश्चिम उ प्र सब ऐरिया मेजर जनरल वी परिदा व विशिष्ट अतिथि वीर चक्र से सम्मानित ब्रिगेडियर जे के तौर रहे। आयोजन का शुभारंभ वीर नारी खातून व वरिष्ठ पूर्व सैनिक तथा मुख्य अतिथि द्धारा फीता काट कर किया गया। आयोजन में जनपद हापुड़, बुलंदशहर व नोएडा के पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। स्टेशन कमांडर बाबूगढ़ केंट ब्रिगेडियर अजय शर्मा द्बारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, वीर नारियों व समस्त पूर्व सैनिकों का शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों द्बारा स्टाल लगाये गये जहाँ पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के साथ ही उन्हें मिलने वाली सुविधाओं से अवगत कराया गया। इस अवसर पर कर्नल बक्सी , कर्नल राणा, हापुड़ के जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी ले कर्नल विवेक सिंह, बुलंदशहर के जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी, पूर्व वायु सेना अधिकारी मनबीर सिंह, कैप्टन राजेश चौधरी, कैप्टन गोपीचंद, हवलदार शाहिद अली, हवलदार आदिल, सूबेदार समर पाल सिंह, के पी सिंह, हवलदार प्रेम पाल सिंह आदि के साथ ही हापुड़ बुलंदशहर व नोएडा के भारी संख्या में पूर्व सैनिक व वीर नारी उपस्थित रहीं।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर


























