हापुड़ के ग्रामीण इलाकों में सर्विस रोड के निर्माण की मिली स्वीकृति
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के सर्विस रोड के निर्माण व मरम्मत कार्य की शासन ने अनुमति दे दी है जिन पर जल्दी ही कार्य शुरू हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा हापुड़ विधानसभा इलाके के विभिन्न मार्ग जैसे स्वर्ग आश्रम रोड स्थित बुलंदशहर फाटक से दिल्ली फाटक तक सर्विस रोड की मरम्मत, घुंघराला मीरपुर मार्ग से हसनपुर मार्ग, अकडौली से उबारपुर मार्ग, बाबूगढ़ बीवी नगर से लुखराडा, एन एच 24 उपैडा से कुचेसर रोड बनखंडा वाया अलीपुर नाली हुसैनपुर मार्ग,नहर की पटरी से हिमांयूपुर वाया सवाई मार्ग, गुलावठी-धौलाना मार्ग से मतनावली मार्ग, गढी होशियारपुर से भडंगपुर भिम्यारी मार्ग, दिल्ली फाटक आदर्श नगर से मेरठ फाटक तक सर्विस रोड के मरम्मत कार्य की मंजूरी मिल गई है।लोक निर्माण विभाग इन सभी मार्गों पर जल्दी ही मरम्मत कार्य प्रारंभ कराएगा जिसकी प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।
ATMS || ADMISSION OPEN || 7088701116

























