अनुराग अग्रवाल होंगे हापुड कैमिस्ट एसोसिएशन के नये महासचिव
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ कैमिस्ट एसोसिएशन हापुड़ कार्यकारिणी की शुक्रवार को एक मीटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर की अध्यक्षता में एसोसिएशन के कार्यालय जवाहर गंज हापुड़ में हूई जिसमें एसोसिएशन के कार्यवाहक महासचिव राकेश गुप्ता के त्यागपत्र देने के कारण महासचिव का पद रिक्त हो गया था। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सतीश शर्मा ने अनुराग अग्रवाल के नाम का प्रस्ताव महासचिव पद के लिए रखा एसोसिएशन के चेयरमैन योगेश त्यागी ने उसका समर्थन किया ओर पूरी कार्यकारिणी ने ध्वनि मत से पारित करके अनुराग अग्रवाल को महासचिव पद पर विधिवत रूप से नियुक्त किया गया। सभी ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। अनुराग अग्रवाल ने कहा कि आपने जो मुझ पर विश्वास जताया है मैं पूरी कोशिश करूँगा की संगठन की मज़बूती के लिए हमेशा तत्पर रहूँगा और आपके विश्वास पर हमेशा खरा उतरने की कोशिश करूँगा। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएँ दी।
राजेंद्र गुर्जर अध्यक्ष, योगेश त्यागी चेयरमैन, सतीश शर्मा उपाध्यक्ष,दीपक पारसर उपाध्यक्ष,रमेश चन्द अरोड़ा संरक्षक, योगेश शर्मा संरक्षक,ब्रजभुषण अग्रवाल कोषाध्यक्ष,नितिन चुग उपमंत्री,अजय कुमार शर्मा संगठन मंत्री दिनेश शर्मा सम्मानित सदस्य सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093






















