अनुज बिहार के सामने अवैध निर्माण










अनुज बिहार के सामने अवैध निर्माण

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गली-मौहल्लों में तो अवैध निर्माण जमकर हो रहे है, परंतु मुख्य मार्ग भी इससे अछूते नहीं है। हापुड़-गढ़ रोड मार्ग पर स्थित अनुज विहार के ठीक सामने एक बहुमंजिले व्यवसायिक भवन का निर्माण तेजी से चल रहा है, जो प्राधिकरण की सांठगांठ का प्रतीक है। भवन में जब व्यवसायिक गतिविधियां शुरु होंगी तो यातायात में अवश्य व्यवधान पैदा होगा। गत एक पखवाड़ा में भवन का स्वरुप ही बदल गया है।

भवन निर्माण के लिए मानचित्र स्वीकृति तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से अनापत्ति प्रमाणपत्र जरुरी है, जो भवन निर्माता ने नहीं लिया गया है। भवन निर्माण चोरी-छिपे दिन-रात तेजी से चल रहा है। बताते है कि भूमिगत से लेकर कई मंजिल तक भवन निर्माण होगा। गत एक पखवाड़ा में तेजी से निर्माण की ये दो तस्वीरें स्थिति को बयां कर रही है। भवन निर्माण से खनन करके लाई गई खनन सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है और बैनामी रकम का इस्तेमाल हो रहा है। भवन निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री पर 28 प्रतिशत जीएसटी है जो स्वामी द्वारा अदा नहीं किया गया है।

नगर उपभोक्ता संघ ने मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजकर राजस्व क्षति को रोकने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264







  • Related Posts

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…

    Read more

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज निवासी समीक्षा सिंह ने यूजीसी नीट 2025 की परीक्षा पास की है। इस अवसर पर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

    8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

    अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

    अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

    छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

    छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

    ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

    ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल
    error: Content is protected !!