
निर्माणाधीन जिला कारागार में धोखाधड़ी कर करोड़ों की धोखाधड़ी में शामिल एक और दबोचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस ने निर्माणाधीन जिला कारागार में सामग्री की सप्लाई के दौरान कूट रचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी कर कंपनी से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अंकित पुत्र समर बहादुर निवासी गांव छापर थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर है जिसे पुलिस ने मंगलवार को बुलंदशहर-हापुड़ हाईवे पर अकडौली मंदिर के पास से दबोचा है।
पुलिस इससे पहले लोकेन्द्र सिंह पुत्र भोले सिंह निवासी ग्राम बछलौता थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़, राम सिंह पुत्र लखपत सिंह निवासी ग्राम सोही थाना पहासु बुलन्दशहर और अमर सिंह पुत्र हरवंश सिंह निवासी ग्राम घुघराला की मढैया थाना हाफिजपुर को गिरफ्तार कर चुकी है।
ज्ञात हो कि दो फरवरी को थाना हाफिजपुर में दर्ज हुई रिपोर्ट में जिला बरेली के थाना प्रेम नगर के माधोबाड़ी के संदीप झावर ने बताया था कि वह मैसर्स बैगमाईन इंटरप्राइजेज नामक फर्म में पार्टनर हैं। उनकी फर्म ने मैसर्स आरपीपी इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड से सबलेट लेकर हापुड़ में जिला कारागार का निर्माण कार्य लिया था। निर्माण स्थल पर रेत, बजरी और मिट्टी की आपूर्ति में भारी अनियमितता पाई गई। कुछ सप्लायर, फर्म के कर्मचारियों और ट्रांसपोर्टरों की मिलीभगत से फर्जी बिल, कूट रचित दस्तावेज और फर्जी एंट्री कर करीब 4 करोड रुपए की धनराशि का गबन किया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले में सनप्रीत सिंह, हरविंदर सिंह, बबीला लोर, डी के तेवतिया, अंकित सिंह, राजा, लोकेंद्र, राम सिंह, अभिषेक, गार्ड रामवीर और अमर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मामले में एक और को गिरफ्तार कर लिया है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846






























