
क्षतिग्रस्त गाड़ी से टकराई एक और गाड़ी, महिला समेत चार घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई और क्षतिग्रस्त हो गई। तभी पीछे से आई एक गाड़ी की क्षतिग्रस्त गाड़ी से भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में महिला समेत चार लोग घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।
मामला शुक्रवार की रात का बताया जा रहा है जब हाफिजपुर क्षेत्र में एक गाड़ी जैसे ही दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर पहुंची तो गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। तभी पीछे से आई एक अन्य कार की क्षतिग्रस्त कार से भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी हाईवे से हटवाई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























