हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अन्तर्गत एससीएम पब्लिक स्कूल में वार्षिक महोत्सव मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह शामिल हुए। इस सअवसर पर गढ़ विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सभी को सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में बताया। हरेंद्र सिंह तेवतिया ने कहा कि सरकार गांव में खेल मैदान बनाने जा रही है, लाइब्रेरी खोल रही है जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्र शिक्षा से वंचित ना रहे और वह लाइब्रेरी में जाकर तैयारी कर सकें।
इस मौके पर एससीएम कमेटी प्रबंधक वीरेंद्र अग्रवाल, डायरेक्टर सुमन जैन, प्रबंधक मनोज कश्यप, के एन पब्लिक से आशीष गर्ग, प्रधानाचार्य शालिनी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक मैत्रेय ने की।






















