👁 0 views Views
representative image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़-गंगा मेला 17 नवम्बर से शुरु होगा और मेले में लगने वाले पशु मेले में संशय के बादल हट गए है। गढ़-गंगा मेला में पशु मेला लगेगा। पशु चिकित्साधिकारी डा.प्रमोद कुमार के अनुसार पशु पालन विभाग के निदेशक की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि लम्पी रोग को लेकर पशु मेला पर रोक 31 अक्तूबर तक थी। इस अवधि में फिलहाल कोई वृद्धि नहीं की गई है। बता दें कि गढ़-गंगा मेला में गंधे, घोड़े व खच्चर आदि पशु खरीद-बेच के लिए दूर-दूर से लाए जाते है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065

























