हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़ रोड स्थित यूनिवर्सल मार्शल आर्ट अकादमी द्वारा बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने येलो स्ट्रिप, ऑरेंज व ग्रीन बेल्ट के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई।
अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक नरेंद्र चौहान ने कहा कि कराटे सिर्फ तोड़फोड़ का नाम नहीं है, बल्कि यह गति व शक्ति का शानदार शक्ति संतुलन की कला है। अकादमी के परीक्षक आकाशवीर चौहान व प्रियांशु पवार ने छात्र- छात्राओं की परीक्षा ली। उन्होंने बताया कि दिशी और अनन्या शर्मा ने ग्रीन बेल्ट, मानविक विश्वकर्मा ने ओरेंज बेल्ट व अतुल्य मोहन, यानिश अग्रवाल और नीलभ कृष्णा ने येलो स्ट्रिप बेल्ट प्राप्त की।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457
























