हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के धनोरा कट के पास शनिवार को एक एंबुलेंस सड़क हादसे का शिकार हो गई। सड़क हादसा इतना भयानक था की एंबुलेंस बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई जबकि उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। चालक को मामूली चोट आई है जबकि बाप और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार चल रहा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और अन्य एंबुलेंस की सहायता से घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही वाहनों को कब्जे में लिया।
आपको बता दें कि सचिन पुत्र अजीत निवासी गजरौला अपने पिता को मेरठ के किठौर स्थित अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर गजरौला ले जा रहा था। एंबुलेंस बब्बन चल रहा था। जैसे ही एंबुलेंस धनौरा कट के पास पहुंची तो अज्ञात पिकअप की चपेट में आने से एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई। पीछे से पिकअप कार ने एम्बुलेंस में टक्कर मारदी जिससे बाप-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही परिजनों को भी मामले से अवगत कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विक्रांत मोटर्स लाए हैं दिवाली ऑफर, कार की सर्विस कराने पर लेबर चार्ज फ्री: 9719650635























