
एलायंस ना किया कवि सम्मेलन का आयोजन
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):एलायंस क्लब हापुड़ सर्वोत्तम के तत्वावधान में गुरुवार की शाम हापुड में एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. विक्रांत बंसल एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. अंकित गोयल ने दीप प्रज्जवलित करके किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अरुण अग्रवाल ने कहा कि साहित्य समाज को संवेदनशील बनाता है और कवि सम्मेलन जैसे आयोजन सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर क्लब के सचिव माधव बंसल एवं कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि साहित्यिक गतिविधियाँ समाज में सकारात्मक सोच और रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं।
मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन अजय बंसल ने कहा कि एलायंस क्लब सदैव सेवा और संस्कृति के संवर्धन के लिए कार्य करता रहा है।
कवि सम्मेलन में कवि महावीर वर्मा ने माँ शारदे की वंदना प्रस्तुत की। कवयित्री डॉ. अराधना बाजपेई,कवि डॉ. अनिल बाजपेई,कवि महावीर वर्मा एवं डॉ. राजेश्वर ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।
इस अवसर पर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विनोद गुप्ता, सिमरन गोयल, रविंदर सिंघल, अजय बंसल, एडम विनीत गुप्ता, प्रमोद जिंदल, दिनेश माहेश्वरी, ललित गोयल, डॉ. राजेश्वर सिंह सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित रहे।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288


























