
सेवा कार्यों के लिए एलायंस सम्मानित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एलायंस क्लब इंटरनेशनल, मल्टीपल काउंसिल नॉर्थ के तत्वावधान में हापुड में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में लखनऊ, पंजाब, हरियाणा के पलवल, खटीमा तथा हापुड़ आदि जनपदों में उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए एलायंस को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अराधना बाजपेई ने किया।समारोह के
विशिष्ट अतिथि डी. एस. भटनागर ने समारोह में उपस्थित जन को संबोधित करते हुए कहा कि एलायंस क्लब निरंतर समाज सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रहा है, जो अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।
इंटरनेशनल कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अनिल बाजपेई ने कहा कि संगठन का मूल उद्देश्य मानवता की सेवा है, और प्रत्येक सदस्य अपने समर्पण एवं निष्ठा से इस उद्देश्य को साकार कर रहा है।
मल्टीपल काउंसिल की अध्यक्ष अजय बंसल ने कहा कि सामूहिक प्रयास एवं सकारात्मक सोच ही संगठन को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर करती है।
इंटरनेशनल निदेशक अशोक पुरी ने संगठन की उपलब्धियों की सराहना करते हुए सभी सदस्यों को सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
मल्टीपल काउंसिल के कोषाध्यक्ष राकेश महेश्वरी ने संगठन की आर्थिक पारदर्शिता एवं सुदृढ़ता पर प्रकाश डाला, वहीं मल्टीपल काउंसिल के जनसंपर्क अधिकारी विनोद गुप्ता ने संगठन की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया।
समारोह में डॉ. अनिल बाजपेई, डॉ. अराधना बाजपेई, राजीव अग्रवाल, सिमरन गोयल, विनोद गुप्ता, राकेश महेश्वरी, रेखा सिंह, अजय बंसल, सुनील शर्मा, जितेंद्र परूथी, अनु अर्विंद भटनागर, पंकज बंसल, राकेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, धर्मेंद्र गोयल, अशोक पुरी, रमेश, कुलदीप राणा, विश्वजीत, मनोज , भगवंत गोयल, विपिन सिंघल, डॉ. सुनीता शर्मा, सचिन अग्रवाल, राहुल गुप्ता (एलआईसी), अरुण अग्रवाल, जितेंद्र गुप्ता, रवि, मोहन गर्ग, मोहित अग्रवाल को सम्मानित किया गयाl
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025



























