
हाफिजपुर क्षेत्र में हुई कथित लूट की घटना प्रथम दृष्ट्या मिली संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में सामने आई कथित लूट की घटना पुलिस को प्रथम दृष्ट्या संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए बयानों में विरोधाभास सामने आया है और शिकायतकर्ता बार-बार अपने बयान बदल रहा है।
हालांकि पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए गहनता से जांच और छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि, “जनपद के थाना हाफिजपुर क्षेत्रांतर्गत घटित कथित लूट की घटना के संबंध में अवगत कराना है कि घटना प्रथम दृष्ट्या संदिग्ध प्रतीत हो रही है, चूंकि आवेदक की बातों में विरोधाभास है, आवेदक बार-बार बयान बदल रहा है तथा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर आवेदक के बयानों से कोई पुष्टिकारक साक्ष्य नहीं मिले हैं। फिर भी प्रकरण की गहराई से जांच/छानबीन की जा रही है, जांचोपरांत तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।”
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926

















