बारहसिंगा के बच्चे के शिकार के प्रयास का आरोप, डीएफओ ने की जांच










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव भगवानपुर में बारहसिंगा के बच्चे की मौत के मामले में वन विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है। डीएफओ हापुड़ मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आरोप है कि कुछ लोगों ने बारहसिंगा के बच्चे का शिकार करने का प्रयास किया। इसके कारण बच्चा घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। तीन आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर वन विभाग ने कार्रवाई की मांग की है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव भगवानपुर में एक बारहसिंगा का बच्चा घायल अवस्था में एक किसान के घर पहुंचा। जब किसान ने उसका उपचार कराया और वन विभाग को सूचना दी तो आसपास के रहने वाले तीन लोग भड़क गए। उनके साथ अभद्रता करने लगे। आरोप है कि तीन लोग बारहसिंगा के बच्चे का शिकार कर रहे थे जिस कारण हिरण के बालक की मौत हो गई। डीएफओ ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।








  • Related Posts

    राशन की दुकान पर 100 कुंतल से अधिक खाद्यान्न का मिला अंतर, डीलर पर कार्रवाई

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला पन्नापूरी में स्थित एक उचित दर दुकान पर विभागीय जांच में बड़े पैमाने पर खाद्यान्न…

    Read more

    पिलखुवा: जल निगम अपनी बाउंड्री में तैयार कर रहा प्लांट

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा की शैलेश फॉर्म कॉलोनी में जल निगम द्वारा प्लांट की बाउंड्री के भीतर 4 एमएलडी क्षमता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राशन की दुकान पर 100 कुंतल से अधिक खाद्यान्न का मिला अंतर, डीलर पर कार्रवाई

    राशन की दुकान पर 100 कुंतल से अधिक खाद्यान्न का मिला अंतर, डीलर पर कार्रवाई

    पिलखुवा: जल निगम अपनी बाउंड्री में तैयार कर रहा प्लांट

    पिलखुवा: जल निगम अपनी बाउंड्री में तैयार कर रहा प्लांट

    एलायंस का सम्मान समारोह

    एलायंस का सम्मान समारोह

    बदनोली में लगे टीबी शिविर से 118 रोगी हुए लाभान्वित

    बदनोली में लगे टीबी शिविर से 118 रोगी हुए लाभान्वित

    डिजिटल साक्षरता पर ग्राम प्रधान को ट्रेनिंग

    डिजिटल साक्षरता पर ग्राम प्रधान को ट्रेनिंग

    रेल लाइन के पास मिला युवक का शव

    रेल लाइन के पास मिला युवक का शव
    error: Content is protected !!