👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के अल्लाहबख्शपुर रोड पर स्थित रेलवे फाटक तीन दिन के लिए बंद रहेगा। 22 मई बुधवार आज से 24 मई तक मरम्मत कार्य के चलते यह फाटक बंद रहेगा जिसके चलते लोगों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ेगा।
अमरोहा के गजरौला सेक्शन इंजीनियर महेंद्र कुमार ने बताया कि फाटक संख्या 50 सी अल्लाहबख्शपुर की रेलवे लाइन पर दोनों ओर 22 से 24 मई तक मरम्मत की जाएगी जिसके चलते तीन दिन के लिए स्याना रेलवे फाटक या बदरखा ओवर ब्रिज से लोगों को गुजरना होगा।
रेमंड फैशन स्टोर दे रहे हैं टेलरिंग पर 50% की छूट, (आर. के. प्लाजा, हापुड़): 8791513811























